नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: आत्महत्या मामले में कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग, एसआईटी की गठन की अपील – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: आत्महत्या मामले में कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग, एसआईटी की गठन की अपील


WhatsApp Icon

14/10/2024 11:34 PM Total Views: 460876

बैतूल। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और कुनबी समाज के सदस्य रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर नामित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि आत्महत्या की घटना के घटित होने के 7 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे समाज के लोगों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में यह भी उल्लेखित किया गया है कि इस मामले में 10 व्यक्तियों के नाम सुसाइड नोट में आए हैं, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन रसूखदारों के दबाव में आकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी कर रही है। इस संदर्भ में कलेक्टर महोदय से अपील की गई है कि वे मामले की गंभीरता को समझें और एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर आरोपियों कि गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों का मानना है कि जल्दी ही आवश्यक कार्रवाई न होने की स्थिति में वे व्यापक आंदोलन की योजना बना सकते हैं। समाज ने न्याय की उम्मीद जताते हुए कहा है कि प्रशासन को सभी समानता और निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए।

कुनबी समाज के सदस्यों ने एकजुटता दिखाई है और उन्होंने जिला कलेक्टर महोदय से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है ताकि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके और आरोपियों को सजा मिल सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31