नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“1,814 करोड़ के ड्रग मामले में अपराधी ने खुद को गोली मार कर किया सरेंडर, पूछताछ से बचने की थी कोशिश!” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“1,814 करोड़ के ड्रग मामले में अपराधी ने खुद को गोली मार कर किया सरेंडर, पूछताछ से बचने की थी कोशिश!”


WhatsApp Icon

11/10/2024 8:06 PM Total Views: 460454

भोपाल। मध्यप्रदेश कि राजधानी में हुए ड्रग्स कांड में मुख्य आरोपी हरीश आंजना के खास कहे जाने वाले प्रेमसुख पाटीदार को आज मंदसौर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसे पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ से बचाने के लिए खुद प्रेमसुख पाटीदार स्वयं अपने पैर पर गोली मारकर अफजलपुर थाने पहुंचा था, जहां से उसे अभिरक्षा में लेकर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां आरोपी प्रेमसुख का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी जब्त की है।

बता दें कि भोपाल में गुजरात एटीएस द्वारा पकड़ी गई 1,814 करोड़ की एमडी ड्रग व केमिकल के मामले में गुजरात एटीएस मंदसौर आकर जिले के माल्या खेरखेड़ा निवासी हरीश आंजना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हरीश आंजना ने पूछताछ में प्रेमसुख पाटीदार का नाम बताया गया था, जिसमें हरीश आंजना ने एटीएस को बताया था कि प्रेमसुख पाटीदार अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग को ठिकाने लगाने का काम करता था। मामले में नाम आने के बाद से ही आरोपी प्रेमसुख पाटीदार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अफजलपुर थाना परिसर से प्रेमसुख को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

आरोपी प्रेमसुख पाटीदार को शुक्रवार दोपहर अफजलपुर थाने पहुंचा। यहां उसके पैर में पहले से ही गोली लगी हुई थी। पुलिस ने प्रेमसुख पाटीदार से पिस्टल जब्त कर उसको अभिरक्षा में लिया और घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्रेमसुख का इलाज जारी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस पूछताछ से बचाने के लिए खुद ने मारी गोली

सूत्रों की माने तो आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने पुलिस पूछताछ से बचाने के लिए अफजलपुर थाने पहुंचकर परिसर में खुद के पैर में गोली मारकर सरेंडर कर दिया। जहां पुलिस ने उसके पास से पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।

मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रेमसुख पाटीदार को पकड़ा है। वह एनसीबी और अन्य एजेंसियों के केस में वांछित था। मंदसौर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसने पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए खुद से पैर पर गोली मारकर थाने आ गया। इसे अभी जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद आरोपी से पूछताछ कर साथियों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31