नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: रविंद्र देशमुख की आत्महत्या पर क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज का विरोध, आत्महत्या कांड में प्रताड़ित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: रविंद्र देशमुख की आत्महत्या पर क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज का विरोध, आत्महत्या कांड में प्रताड़ित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए


WhatsApp Icon

11/10/2024 2:08 AM Total Views: 491719

राजनीतिक रसूखदार जांच को प्रभावित कर सकते है – विजय पड़लक

सारनी। बुधवार को रविंद्र देशमुख द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोप लगाया है कि रविंद्र को ब्लैकमेल करके और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है।

समाज के अध्यक्ष विजय पड़लक ने कहा कि रविंद्र के सुसाइड नोट में उन लोगों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे हुए हैं, जिन्होंने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह सुसाइड नोट उनकी अपनी हैंडराइटिंग में है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कुछ लोग राजनीतिक रसूख रखते हैं और वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कुंबी समाज ने मांग की है कि उस घटना में शामिल लोगों को दंडित किया जाए और रविंद्र के परिवार को न्याय मिले। नेता ने कहा कि उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो सामाजिक सद्भाव को दूषित कर रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समाज के प्रतिनिधियों ने दी चेतावनी 

“क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो कुंबी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा,” समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी

ज्ञापन सौंपने के दौरान रेवाशंकर मगरदे, योगेश देशमुख, मनीष धोटे और कई अन्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे। समाज ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031