नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खरगोन: नामी बिल्डर की अधजली लाश बरामद, हत्या की आशंका – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खरगोन: नामी बिल्डर की अधजली लाश बरामद, हत्या की आशंका


WhatsApp Icon

10/10/2024 12:57 AM Total Views: 489458

खरगोन। महाराष्ट्र पुलिस एक सप्ताह से औरंगाबाद के एक नामी बिल्डर की खोज में जुटी थी, जब बुधवार सुबह उनकी अधजली लाश खरगोन जिले के सनावद-भीकनगांव रोड पर घोड़वा के जंगल में मिली। मृतक की पहचान संभाजीनगर के निवासी किशोर बाबूराव लोहकरे (45) के रूप में की गई है, जो कि क्षेत्र के एक प्रमुख बिल्डर थे और शिवसेना (उद्धव गुट) से भी जुड़े हुए थे।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार, किशोर 26 सितंबर को मुंबई से बस पकड़कर ओंकारेश्वर पहुंचे थे, जहां वे होटल श्रीनाथ में ठहरे थे। उसी दिन उन्होंने अपने ड्राइवर जावेद को ओंकारेश्वर बुलाया और उसे 15 लाख रुपये साथ लाने को कहा। जावेद पैसे लेकर ओंकारेश्वर पहुंचा और अगले दिन बिल्डर ने होटल से चेक आउट किया। लेकिन 28 सितंबर को जावेद अकेला घर लौटा, और बताया कि उनका मालिक कोलकाता के लिए निकल गए हैं। किशोर के फोन का मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद 2 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने ड्राइवर की मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की, जिसके चलते उन्हें जंगल के आसपास की लोकेशन मिली। पहले दिन की खोजबीन में सफलता नहीं मिलने के बाद, पुलिस ने फिर से अभियान चलाया और बुधवार को घटनास्थल पर अधजला शव बरामद किया। पुलिस को मौके पर एक पेट्रोल की बोतल भी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी को जलाकर हत्या की गई है।

बिल्डर के भांजे अशोक के अनुसार, किशोर का प्रॉपर्टी के मामलों में साफ-सुथरा काम था, और उनका स्वभाव सरल एवं धार्मिक था। उन्होंने बताया कि किशोर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 16 और 14 वर्ष है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की और शव को खंडवा के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि किशोर को अगवा कर जंगल में हत्या की गई और बाद में उनके शव को जलाने का प्रयास किया गया।

 

इस मामले में खरगोन की थाना सनावद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक ड्राइवर को कस्टडी में लेकर पूछताछ की है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों में इस जघन्य अपराध को लेकर आक्रोश पैदा हो गया है और न्याय की मांग की जा रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031