नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
तालाब में डूबने से महिला की मौत, 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

तालाब में डूबने से महिला की मौत, 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव


WhatsApp Icon

05/10/2024 9:48 PM Total Views: 386608

बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र के तरोड़ा कला गांव में आज एक दर्दनाक घटना घटी। गांव के तालाब में नहाते समय एक महिला डूब गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका निर्मला कचरबोह गांव की रहने वाली थी। वह पड़ोसी गांव तरोड़ आई थी और तालाब के पास बने मंदिर में दर्शन करने के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरी थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट इंदल कुमार उबनारे ने तुरंत एसडीईआरएफ टीम को मौके पर रवाना किया। प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

महिला मानसिक रूप से कमजोर थी: बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी।

पुलिस ने मामला दर्ज किया: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930