नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

02/10/2024 9:54 PM Total Views: 489550

शाहपुर। फरियादी इम्तियाज पिता तवनगर अली (40 वर्ष), निवासी पठान चौक, अमरावती ने थाना शाहपुर में एक लिखित आवेदन के माध्यम से 29 सितंबर 2024 की रात हुई एक गंभीर लूटपाट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इम्तियाज ने बताया कि वह एक ट्रक (क्रमांक CG 08 A 7757) में रेत भरकर गुवाड़ी खदान से आकोट की ओर जा रहे थे। बरेठा घाट पर चढ़ते समय ट्रक खराब होने के कारण उन्हें मंदिर के पास रुकना पड़ा।

30 सितंबर 2024 की आधी रात लगभग 2:30 बजे चार अज्ञात व्यक्तियों ने इम्तियाज को ट्रक से नीचे उतारकर डराया-धमकाया। आरोपियों ने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर उन्हें यह बता दिया कि अगर उन्होंने शोर मचाया या किसी को कुछ बताया, तो उनकी जान ले लेंगे। इसके बाद फरियादी के साथ मारपीट की गई और उनकी जेब से 2 हजाहर 5 सौ रुपए की नकद राशि छीन ली गई। इसके साथ ही आरोपियों ने ट्रक के डीजल टैंक से लगभग 150 लीटर डीजल चुराकर इसे अपनी कार और मोटरसाइकिलों में भर लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अंतर्गत अपराध क्रमांक 339/2024, धारा 309(4) एवं 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओ.पी. गढ़वाल, सउनि भीकम सिंह राज, प्रआर 359 मुकेश सिंह साध, प्रआर 193 सेवक लाल कलमे, आर 18 शिवेन्द्र तोमर, आर 228 नीरज पाण्डेय और आर 117 जयकिशन विश्वकर्मा शामिल थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही आरोपियों को एनएच 46 हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

1. राजेश पिता बालक धुर्वे (30 वर्ष) – रामपुर माल बड़ा मोहल्ला, 2. अनिल पिता प्यारे मर्सकोले (40 वर्ष) – दुल्हारा, चोपना, 3. राजू धुर्वे पिता शिव धुर्वे (26 वर्ष) – टावर के पास, ग्राम बरेठा

जप्त सामग्री:

एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार (क्रमांक MP 28 C 8517), डीजल से भरी हुई कुल छह कुप्पियां (नीले, सफेद, पीले और हरे रंग की), जिनमें कुल 100 लीटर डीजल, दो कुल्हाड़ियां, एक रॉड, एक चुंगी, एक 5 फुट लंबी पाइप, एक मोबाइल, कुल अनुमानित कीमत  3 लाख 17 हजार

शाहपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण स्थानीय जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस की मेहनत और तत्परता के कारण अपराधियों को जल्द पकड़ने में सफलता मिली, जिससे नागरिकों में एक सकारात्मक संदेश गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031