नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
फंदा गले में पर पैर छू रहे थे जमीन… बैतूल में फौजी के भाई की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

फंदा गले में पर पैर छू रहे थे जमीन… बैतूल में फौजी के भाई की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस


WhatsApp Icon

12/10/2026 12:06 AM Total Views: 487277

बैतूल। रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब से बैतूल आए एक 22 साल के नौजवान की मौत ने कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के खकरा जामठी में रविवार सुबह एक हार्वेस्टर चालक का शव पेड़ से लटकता मिला। मौत का मंजर ऐसा था कि जिसने भी देखा, वह इसे खुदकुशी मानने को तैयार नहीं है। मृतक के पैर और शरीर का निचला हिस्सा जमीन को छू रहा था, जिसके चलते परिजनों ने इसे एक सोची-समझी हत्या करार दिया है।

कुछ ही घंटों में खत्म हो गई जिंदगी 

पंजाब के फरीदकोट जिले के बग्गी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय बलराम सिंह यहां हार्वेस्टर चलाने आया था। रविवार सुबह 8:30 बजे तक सब कुछ सामान्य था। बलराम अपने साथियों से शौच जाने की बात कहकर कैंप से निकला था। लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटा, तो अनहोनी की आशंका में साथियों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ ही दूरी पर बलराम की लाश एक पेड़ से झूलती हुई मिली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

8 किलोमीटर दूर काम कर रहे चाचा के उड़े होश 

घटना की भनक लगते ही बलराम के चाचा इंद्रजीत, जो वहां से 8 किलोमीटर दूर एक अन्य साइट पर काम कर रहे थे, बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। भतीजे का शव देखकर वे फफक पड़े। उन्होंने मौके की स्थिति देखकर सीधा आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इंद्रजीत के मुताबिक, फांसी लगाने वाले इंसान का शरीर हवा में झूलता है, लेकिन बलराम के पैर और पीठ का हिस्सा जमीन से टिका हुआ था। उनका दावा है कि बलराम की हत्या कर साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घर में थी फौजी भाई की खुशी, अब पसरा मातम 

बलराम की मौत ने उसके परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। वह घर का सबसे छोटा लाडला था। परिवार अभी इस खुशी में डूबा था कि बलराम के बड़े भाई ने हाल ही में सेना में नौकरी जॉइन कर देश सेवा की राह चुनी है, लेकिन छोटे बेटे की इस संदिग्ध मौत ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। परिवार अब पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है।

सहकर्मियों से होगी पूछताछ, पीएम रिपोर्ट पर टिकी सुई 

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के जांच अधिकारी भी मानते हैं कि घटनास्थल के हालात कई सवाल पैदा कर रहे हैं, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं (हत्या और आत्महत्या दोनों) को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अब उन साथियों के बयान दर्ज कर रही है जो घटना वाले दिन बलराम के साथ थे। पुलिस का साफ कहना है कि मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी, इसका अंतिम सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

इनका कहना है:—

  • घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी कोतवाली, बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031