नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शोभापुर कॉलोनी सनसनीखेज चोरी का खुलासा: गैस कटर से दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, 8 लाख के मशरूका समेत पति-पत्नी और मां गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शोभापुर कॉलोनी सनसनीखेज चोरी का खुलासा: गैस कटर से दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, 8 लाख के मशरूका समेत पति-पत्नी और मां गिरफ्तार


WhatsApp Icon

09/10/2026 11:06 AM Total Views: 486508

सारनी। सारनी थाना पुलिस ने शोभापुर कॉलोनी में हुई एक अत्यंत दुस्साहसिक और शातिर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने रात के समय गैस कटर की मदद से घर का दरवाजा काटा और सो रही बुजुर्ग महिला के शरीर से सोने के आभूषण कटर से काटकर चुरा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात और अन्य उपकरणों सहित कुल करीब 08 लाख रुपये की सामग्री बरामद की है।

फरियादी डी. नंदकुमार (उम्र 55 वर्ष, पिता व्ही.आर. द्वारकादास), जो कि डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में चीफ मैनेजर माइनिंग के पद पर कार्यरत हैं, ने 29 अक्टूबर 2026 को थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टाइप-4 क्वार्टर नंबर 46, शोभापुर कॉलोनी में रात्रि करीब 03:00 से 03:30 बजे के बीच यह घटना घटी। अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा गैस कटर से काटकर अंदर दाखिल हुए। पूजा वाले कमरे में सो रही फरियादी की मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे, तब तक चोर उनके हाथ से दो सोने के कंगन और गले से सोने की चैन कटर से काटकर फरार हो चुके थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और उच्च अधिकारियों का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और पीड़िता से पूरी जानकारी ली। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा करने के कड़े निर्देश दिए थे। सीन आॕफ क्राइम एक्सपर्ट द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पारिवारिक गिरोह का हुआ पर्दाफाश

पुलिस जांच के दौरान अपराध क्रमांक 353/26, धारा 305(सी), 331(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमित मालवीय से पूछताछ की गई। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस वारदात में पूरा परिवार शामिल था। अमित मालवीय ने कटर से दरवाजा काटकर घर में घुसना और सो रही महिला के जेवर काटना स्वीकार किया।

आरोपी की पत्नी आरती मालवीय ने चोरी की इस वारदात में उसका प्रत्यक्ष सहयोग किया था। आरोपी की मां सकुन बाई टारगेट मकानों की रेकी (निगरानी) करती थी और अपने बेटे व बहू को सटीक जानकारी देती थी। प्रकरण में आरोपी अमित मालवीय की पत्नी आरती मालवीय एवं मां सकुन मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 307 एवं 61(2) बीएनएस का इजाफा किया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ जारी है।

आरोपी अमित मालवीय की निशानदेही पर पुलिस ने दो सोने के कंगन, एक सोने की चैन, एक वॉकी-टॉकी, दो मैनपैक सेट, छह मोबाइल फोन, दो चार्जर, कुल बरामद सामग्री की कीमत लगभग 08 लाख रुपये कि बहुमूल्य सामग्री जप्त की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031