नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
फॉलोअप: पाथाखेड़ा पुलिस ने सट्टेबाजों के सामने किया ‘सरेंडर’! सटीक लोकेशन देने के 3 दिन बाद भी चौकी प्रभारी मनोज उईके नहीं कर सके कार्रवाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

फॉलोअप: पाथाखेड़ा पुलिस ने सट्टेबाजों के सामने किया ‘सरेंडर’! सटीक लोकेशन देने के 3 दिन बाद भी चौकी प्रभारी मनोज उईके नहीं कर सके कार्रवाई


WhatsApp Icon

09/10/2026 9:37 AM Total Views: 486508

सारणी। क्षेत्र के पाथाखेड़ा और शोभापुर में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टे के काले कारोबार को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर और बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। रतौली और प्रशासनिक दावों के उलट, स्थिति यह है कि पक्की लोकेशन सौंपे जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन ने सट्टा माफिया के आगे पूरी तरह ‘सरेंडर’ कर दिया है।

3 दिन पहले दी गई थी सट्टे के ठिकानों की सटीक लोकेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके पूर्व खबरों और जिम्मेदार माध्यमों से पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज उईके को क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध सट्टे के तमाम सटीक ठिकानों और पक्की लोकेशन की पूरी फेरिहरत सौंपी गई थी। उस दौरान चौकी प्रभारी द्वारा यह भरोसा दिलाया गया था कि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। किंतु, अफसोस की बात है कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पाथाखेड़ा पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

लोकेशन मिलने के बावजूद बदस्तूर चालू हैं सारे ठिए

पुलिस को सट्टेबाजों के अड्डों की एक-एक इंच की पक्की जानकारी देने के बावजूद, धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। एलएफएस स्कूल के पीछे, वार्ड नंबर 24, सुभाष नगर, डार्लिंग कैंप, लाल झंडा चौक, शोभापुर स्टेट बैंक के पास और जैरी चौक समेत तमाम स्थानों पर ‘एक के 90’ का यह नंबर वाला खेल पहले की तरह ही पूरी धमक के साथ चलाया जा रहा है। सट्टेबाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस की निष्क्रियता का खुलेआम मखौल उड़ा रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

क्या पुलिस प्रशासन ने मान ली है हार?

जब जनता और मीडिया खुद पुलिस को सट्टे के अड्डे की थाह दे रही है, तब भी कोई कार्रवाई न होना इस बात का पुख्ता सबूत है कि या तो पुलिस के हाथ बंधे हैं या फिर इस अवैध खेल की आड़ में कोई बड़ा गठजोड़ चल रहा है। इस उदासीनता ने क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और बर्बाद हो रहे परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

क्षेत्र की जनता अब उच्चाधिकारियों (पुलिस अधीक्षक) से यह मांग कर रही है कि वे इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करें, ताकि निष्क्रिय हो चुकी पाथाखेड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच हो सके और इन अवैध ठिकानों पर बुलडोजरनुमा सख्त कार्रवाई कर युवा पीढ़ी को बचाया जा सके।

इनका कहना है :—

जब भी सट्टे की सूचना मिलती है तो कार्यवाही की जाती है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है तब भी कार्यवाही केी जाएगी।

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारणी।

मैने कोई समाचार नहीं देखा और नहीं वर्जन दिया, पता नहीं कोई दिया होगा शायद। भले ही प्रेस नोट या खबर नहीं दी गई फिर भी सट्टे के मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही है आप चौकी आइये हम आपको दिखाएंगे।

मनोज उइके, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031