नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सुनसान सड़क पर कार सवार से लूट करने वाले 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे 50 हजार रुपये – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सुनसान सड़क पर कार सवार से लूट करने वाले 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे 50 हजार रुपये


WhatsApp Icon

18/08/2026 2:39 PM Total Views: 489568

सारनी। थाना सारणी पुलिस ने अपराधों पर लगाम कसते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में कार सवार से लूट की खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को महज कुछ ही दिनों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर न सिर्फ नगदी और मोबाइल लूटा था, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर जबरन 50 हजार रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे।

क्या थी पूरी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को फरियादी संजीव त्रिपाठी (57 वर्ष), निवासी एनबी-72, एबी टाईप सारणी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2026 की रात वे अपनी कार से जुन्नारदेव से सारणी लौट रहे थे। रास्ते में खैरवानी के पास ग्राम तेंदूखेड़ा के समीप मेन रोड पर वे लघुशंका के लिए कार से नीचे उतरे थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाश अचानक वहां आ धमके। बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डरा-धमकाकर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने फरियादी के मोबाइल फोन से जबरदस्ती 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन और 4,500 रुपये नगद छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सारणी पुलिस ने अपराध क्रमांक 256/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया और जांच तेज कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ साइबर तकनीक का बारीकी से विश्लेषण किया।

लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को 17 अगस्त 2026 को धर दबोचा। सभी आरोपी 21 वर्ष के युवा हैं, जिनकी पहचान आनंद पिता रमेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली, सुभाष उर्फ अमन पिता कृष्णा बेलवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली, कपिल पिता पिरमू धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ढमकीभाटा, खैरवानी, विनय पिता किसना धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तीरभाटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 01 मोबाइल फोन, 50,000 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल की गई 01 प्लेटिना एवं 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सफलतापूर्वक जप्त कर ली है।

रात के अंधेरे में हुई इस ब्लाइंड लूट की वारदात का पर्दाफाश करने और आरोपियों को पकड़ने में सारणी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्य में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक प्रीति पालेवर, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र जाट और सुभाष की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031