नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध बिजली करंट से हुई युवक की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, शव छिपाने के षड्यंत्र का खुलासा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध बिजली करंट से हुई युवक की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, शव छिपाने के षड्यंत्र का खुलासा


WhatsApp Icon

16/08/2026 5:39 PM Total Views: 489757

सारणी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाकुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सारणी थाना पुलिस ने मक्के के खेत से बरामद चार दिन पुरानी सड़ी-गली लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई न सिर्फ अवैध रूप से शिकार के लिए बिछाए गए घातक बिजली के जाल का पर्दाफाश करती है, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए किए गए शातिर षड्यंत्र को भी बेनकाब करती है।

गुमशुदगी से शुरू हुई थी जांच

यह पूरा घटनाक्रम 11 अगस्त 2026 को तब शुरू हुआ जब ग्राम बाकुड़ निवासी श्यामवती पति ओझा मर्सकोले (उम्र 55 वर्ष) ने थाना सारणी पहुंचकर अपने छोटे पुत्र मनोज मर्सकोले (उम्र 27 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, मनोज 07 अगस्त 2026 की शाम लगभग 06:00 बजे से घर बिना बताए कहीं चला गया था। परिवार को गहरी आशंका थी कि किसी ने उनके पुत्र को गुप्त रूप से अपने कब्जे में ले रखा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिकायत मिलने के बाद थाना सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश और तकनीकी जांच तेज कर दी। इसी पड़ताल के दौरान पुलिस को एक अहम सूचना मिली कि ग्राम बाकुड़ स्थित अभिराम यादव के मक्के के खेत में एक अज्ञात और अत्यधिक सड़ी हुई लाश पड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक 51/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया और जांच शुरू कर दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शिनाख्त और संदिग्धों से पूछताछ

जांच टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सभी महत्वपूर्ण भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त लापता युवक मनोज मर्सकोले (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई। प्राप्त सुरागों और कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने गांव के ही तीन संदेहियों—परेश पिता किशन मर्सकोले, महेन्द्र कुमरे पिता जुगरा कुमरे, और सुनील पिता दीमू कुमरे—को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने एक ऐसा खौफनाक सच उगला जिसने सबको झकझोर कर रख दिया।

खौफनाक वारदात और साक्ष्य छिपाने का खेल

आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे जंगली सूअर और अन्य वन्यजीवों का अवैध शिकार करने के लिए अपने खेतों के चारों ओर तार फैलाकर उसमें हाई-वोल्टेज विद्युत करंट प्रवाहित करते थे। 07 अगस्त 2026 की रात को जब मनोज मर्सकोले परेश मर्सकोले के खेत की तरफ गया, तो वह इस अवैध रूप से बिछाए गए करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना तीव्र था कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का खुलासा न हो और कानून की पकड़ से बचने के लिए आरोपियों ने अगले दिन यानी 08 अगस्त 2026 की सुबह एक घिनौनी साजिश रची। उन्होंने मनोज के शव को उठाकर पड़ोसी अभिराम यादव के मक्के के खेत में फेंक दिया। इसके बाद, करंट फैलाने में इस्तेमाल किए गए केबल और जीआई तार को जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई और बरामदगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 238(ख), और 3(5) का इजाफा करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। सारनी पुलिस नेआरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 02 बंडल केबल, सेंट्रिंग वाली तार (करंट प्रवाहित करने के लिए प्रयुक्त), मृतक के दाहिने पैर की चप्पल, एयरफोन सामग्रियां जब्त की हैं।

इस अंधे कत्ल और शातिर तरीके से छिपाए गए अपराध का पर्दाफाश करने में सारणी पुलिस के थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक: मनोज उईके, सुनील गौर, प्रीति पालेवार, सहायक उप निरीक्षक: अनिल मोर्य, प्रधान आरक्षक: श्रीराम उईके, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक: मोहित भाटी, सुभाष मंडलोई, आर. जितेन्द्र जाट, साइबर सेल: निरीक्षक कविता नागवंशी, आर. राजेन्द्र धाड़से की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031