नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अमेरिका की शानदार नौकरी ठुकराकर भारत लौट रहे हैं CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अमेरिका की शानदार नौकरी ठुकराकर भारत लौट रहे हैं CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


WhatsApp Icon

03/06/2026 2:11 AM Total Views: 491309

नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमेरिका में मिल रहे नौकरी के कई शानदार प्रस्तावों को ठुकरा कर स्वदेश लौटने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि देशप्रेम और युवाओं के अंधकारमय होते भविष्य की चिंता उन्हें वापस भारत खींच लाई है। उनका मुख्य निशाना देश में लगातार हो रहे ‘पेपर लीक’ विवाद हैं और इसी को लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

अभिजीत दीपके ने देश भर में प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में हो रही धांधली पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सिस्टम की खामियों को उजागर करते हुए बताया कि इस लापरवाही ने देश के एक करोड़ से अधिक युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर मजाक किया है। उन्होंने प्रभावित छात्रों के गंभीर आंकड़े भी पेश किए जिसमें नीट (NEET): 22 लाख छात्र, सीबीएसई (CBSE): 17 लाख छात्र, सीयूईटी (CUET): 16 लाख छात्र, एसएससी जीडी (SSC GD): 40 लाख छात्र है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दीपके ने कहा कि इस बड़े संकट के कारण नीट जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई होनहार छात्रों ने अवसाद में आकर गलत कदम उठाए हैं। लाखों छात्रों की सालों की कड़ी मेहनत पल भर में बेकार हो गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“जवाबदेही तय हो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा”

देश भर के विभिन्न हिस्सों—विशेषकर लखनऊ, जयपुर, महाराष्ट्र और दिल्ली—में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए, सीजेपी संस्थापक ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को अनसुना कर रही है। उनका स्पष्ट मानना है कि इतने बड़े ‘ब्लंडर’ के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने तीखा सवाल किया कि सिस्टम की इस भयानक विफलता का सारा खामियाजा सिर्फ बेकसूर छात्र ही क्यों भुगतें? अगर अब भी मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो इसका अर्थ है कि व्यवस्था में जवाबदेही (Accountability) नाम की कोई चीज नहीं बची है।

6 जून को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा

अपने आगे के कदमों और विरोध प्रदर्शन की योजना साझा करते हुए दीपके ने बताया कि वे 6 जून (शनिवार) की सुबह दिल्ली पहुंच रहे हैं। जहां से वह एयरपोर्ट से समर्थकों के साथ सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए औपचारिक अनुमति मांगेंगे फिर भारत के संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे।

जेल जाने का डर नहीं, लोकतंत्र और संविधान पर अटूट भरोसा

अपने समर्थकों और छात्रों से इस आंदोलन में भारी संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए अभिजीत ने एक भावुक लेकिन दृढ़ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और दोस्तों को उनकी गिरफ्तारी का डर सता रहा है, लेकिन वे इससे घबराने वाले नहीं हैं।

अभिजीत दीपके ने कहा 👉🏽 “यह देश किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि हम सबका है। अगर आज हम चुप रहे, तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा।”

वे महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, भगत सिंह और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जेल जाने से नहीं डरते और उन्हें भारत के लोकतंत्र व संविधान पर पूरा भरोसा है, जो हर नागरिक को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार देता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031