नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ट्रेन में मामूली सीट विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, 15 की भीड़ ने स्टेशन पर दिया खौफनाक अंजाम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ट्रेन में मामूली सीट विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, 15 की भीड़ ने स्टेशन पर दिया खौफनाक अंजाम


WhatsApp Icon

01/06/2026 11:33 AM Total Views: 461007

बैतूल/बोरदेही। ट्रेन के सफर में सीट को लेकर हुई एक मामूली सी कहासुनी ने रविवार रात एक खौफनाक और खूनी रूप ले लिया। बैतूल जिले के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर 12 से 15 लोगों की बेकाबू भीड़ ने एक युवक को ट्रेन से नीचे खींचकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह स्टेशन पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जीआरपी (GRP) पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें रवाना कर दी हैं। इस पूरी वारदात ने कानून-व्यवस्था और रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिंदवाड़ा निवासी अली खान के रूप में हुई है। अली नागपुर में नौकरी करता था और वीकेंड पर अपने दोस्तों— जयंत विश्वकर्मा, शिवम मालवीय और यश (रिक्की) के साथ घूमने के लिए निकला था। सभी दोस्त एक ही ट्रेन में सफर कर रहे थे। यात्रा हंसी-खुशी कट रही थी, लेकिन परासिया स्टेशन के पास एक छोटी सी बात ने मौत की पटकथा लिख दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विवाद की जड़, एक मामूली सीट

मृतक के साथी यश ने पुलिस को बताया कि परासिया स्टेशन के पास सीट पर बैठने को लेकर अली खान का ट्रेन में मौजूद एक अन्य युवक से विवाद हो गया था। दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया और ऐसा लगा कि बात खत्म हो गई है। ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ती रही, लेकिन अली के दोस्तों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि दूसरा पक्ष इस विवाद को इतनी गंभीरता से ले चुका है कि वह हत्या की साजिश रच रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बोरदेही स्टेशन पर मौत का जाल

आरोप है कि विवाद करने वाले युवक ने फोन करके अपने 12 से 15 साथियों को बोरदेही रेलवे स्टेशन पर बुला लिया था। जैसे ही ट्रेन बोरदेही स्टेशन पर रुकी, अली खान दरवाजे के पास खड़ा था। स्टेशन पर पहले से घात लगाए खड़ी भीड़ ने अचानक ट्रेन पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने अली को कॉलर पकड़कर जबरन प्लेटफॉर्म पर खींच लिया और लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े। हमला इतना अचानक और भीषण था कि अली को संभलने का भी मौका नहीं मिला। बेरहमी से हुई इस पिटाई में अली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दहशत में साथियो ने डिब्बों में छिपकर बचाई जान

अली के दोस्तों के आंखों के सामने उनके साथी को मौत के घाट उतारा जा रहा था, लेकिन भीड़ का उग्र रूप देखकर वे बेबस रह गए। दोस्तों का कहना है कि हमलावर खून के प्यासे थे और वे अली के साथ-साथ अन्य युवकों को भी ढूंढ रहे थे। अपनी जान बचाने के लिए अली के साथी दहशत में दूसरे डिब्बों में जाकर छिप गए। किसी तरह छिपते-छिपाते वे आमला पहुंचे और वहां जीआरपी को इस खौफनाक घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

हमलावरों पर लगे गंभीर आरोप

मृतक के दोस्तों ने मुख्य आरोपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि विवाद करने वाले युवक के सिर पर बाल कम हैं और वह माथे पर तिलक लगाता है। दोस्तों ने यह भी आरोप लगाया है कि वह युवक किसी ‘हिंदू संगठन’ से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते, तब तक किसी व्यक्ति विशेष या संगठन की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

एक्शन में पुलिस: सीसीटीवी खंगाल रही टीमें

आमला में दोस्तों द्वारा दी गई सूचना और सोमवार सुबह बोरदेही में शव मिलने के बाद जीआरपी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। जीआरपी प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि, हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना कर दी गई हैं। रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों के चेहरों की पहचान की जा सके।

चश्मदीदों के बयान और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस इस पूरी वारदात की कड़ियां जोड़ने में लगी है। हमला क्या पूरी तरह से पूर्व नियोजित था? स्टेशन पर पहुंचे लोग कौन थे? और इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका किसकी थी? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस हर एंगल से निष्पक्ष जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930