नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छिंदवाड़ा में फिल्मी ड्रामा: जयमाला छोड़ स्टेज से भागी दुल्हन, भरी महफिल में प्रेमी के गले में डाली वरमाला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा में फिल्मी ड्रामा: जयमाला छोड़ स्टेज से भागी दुल्हन, भरी महफिल में प्रेमी के गले में डाली वरमाला


WhatsApp Icon

01/05/2026 1:49 AM Total Views: 492415

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में किसी बॉलीवुड फिल्म जैसा हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन अचानक स्टेज से दौड़ पड़ी और उसने दूल्हे की जगह विवाह स्थल पर मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इस अप्रत्याशित घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

दूल्हे को छोड़ा, सीधे प्रेमी की बाहों में पहुंची

यह पूरा मामला उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव का है। जानकारी के अनुसार, 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात परासिया से भलावी परिवार की बारात मुजावर गांव पहुंची थी। घरातियों ने पूरे उत्साह के साथ बारात का स्वागत किया, जमकर आतिशबाजी हुई और मेहमान भोजन का आनंद ले रहे थे। रस्मों के अनुसार, दूल्हा स्टेज पर पहुंच चुका था और वरमाला की तैयारियां चल रही थीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

तभी सजी-धजी दुल्हन स्टेज पर आई। उसने हाथ में वरमाला ली, लेकिन अचानक उसकी नजर पंडाल में खड़े अपने प्रेमी पर पड़ी। प्रेमी को देखते ही दुल्हन ने आव देखा न ताव, सीधे स्टेज से छलांग लगा दी और दौड़कर अपने प्रेमी के गले लग गई। भरी महफिल में उसने दूल्हे के लिए लाई गई वरमाला अपने प्रेमी के गले में पहना दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सकते में आए मेहमान, पंडाल में मची चीख-पुकार

यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया। दुल्हन के इस कदम से उसके परिजन आगबबूला हो गए और उन्होंने तुरंत प्रेमी को पकड़ लिया। पंडाल में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी गई और उसे वहां से खदेड़ दिया गया। इस घटना के बाद बारातियों और घरातियों (लड़की वालों) के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हाथापाई का रूप ले लिया। स्थिति को बिगड़ता देख दूल्हे ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना सात फेरे लिए ही बैरंग लौट गई।

क्या है पूरी कहानी? दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन और उस युवक के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को भी इसकी भनक थी, लेकिन उन्होंने दबावपूर्वक युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। परिवार के दबाव में आकर दुल्हन शादी के लिए तो तैयार हो गई थी, लेकिन ऐन मौके पर अपने प्रेमी को सामने पाकर वह अपने जज्बातों को नहीं रोक सकी और उसने शादी के मंडप में ही अपना फैसला बदल लिया। फिलहाल दुल्हन अपने परिजनों के साथ घर पर ही है।

वर पक्ष ने की थाने में शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे वाकये से आहत वर पक्ष ने मंगलवार को थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दूल्हे के परिवार का कहना है कि इस घटना से उनके सामाजिक सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। वर पक्ष ने सख्त कदम उठाते हुए वधु पक्ष को दिए गए गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए हैं।

इस बीच गुरुवार को इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें दुल्हन को स्टेज से भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031