नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जिला निष्पादन समिति निष्क्रिय, ठेकेदार सक्रिय! सारनी में नियमों को ठेंगा दिखाकर खुल रही शराब की दुकानें – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जिला निष्पादन समिति निष्क्रिय, ठेकेदार सक्रिय! सारनी में नियमों को ठेंगा दिखाकर खुल रही शराब की दुकानें


WhatsApp Icon

25/04/2026 9:45 PM Total Views: 489854

सारणी। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष और नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सारनी क्षेत्र में अवैध शराब की दुकानों के संचालन के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है। अजय सोनी ने जिला कलेक्टर द्वारा गठित जिला निष्पादन समिति के “निष्क्रिय उदासीन रवैये” पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि समिति की निष्क्रियता का सीधा फायदा उठाकर शराब ठेकेदार “जहां मिली सस्ती दुकान, वहीं खुलवाई ठेका शराब दुकान,” और नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई हैं।

नियमों की धज्जियाँ: जिला समिति की आँखों के सामने ठेकेदार की खुली गुंडागर्दी

अजय सोनी बताते हैं कि समिति की मुख्य जिम्मेदारियाँ शराब दुकान की नीलामी, आवंटन, स्थान निर्धारण, और राजस्व वसूली हैं, लेकिन समिति पूरी तरह निष्क्रिय है। नगर पालिका क्षेत्र में WCL, फॉरेस्ट और MPPGCL की जमीनों पर अनाधिकृत दुकानों में, और बगड़ोना व सारनी की निजी दुकानों में ठेकेदार अपनी “मनमर्जी” से मनचाहे स्थलों पर शराब बिक्री कर रहा है। यह सब “जिला निष्पादन समिति को ठेंगा दिखाते हुए विगत कई वर्षों से सतत् रूप से जारी है।” इसका सीधा परिणाम आम जनता पर पड़ रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। अब आसानी से “गली गली में इन क्षेत्रों से शराब भी उपलब्ध हो रही हैं,” जिस पर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नई नीलामी में भी पुरानी प्रथा को ही दोहराया गया है और समिति के स्थान निर्धारण के बिना ही दुकानें खोली जा रही हैं, जो “बड़ी लापरवाही को उजागर करता हैं।”

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

स्कूल-अस्पताल के पास शराब: जनता की सुरक्षा से खिलवाड़, बीजेपी नेताओं की चुप्पी पर सवाल

अजय सोनी ने विशिष्ट उदाहरण दिए, जो जनता की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी हैं: “वार्ड क्रमांक 36 हवाई पट्टी बैतूल परासिया राज्य मार्ग बगडोना के किनारे जहां चौपाटी लगती हैं और कई परिवार के लोग अपने बच्चों के साथ उक्त स्थल पर आते हैं,जहां एक निजी अस्पताल का संचालन होता हैं,जहा एक निजी स्कूल संचालन होता है,जहां एक निजी कॉलेज का संचालन होता हैं,उसी मार्ग पर कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर बना हुआ हैं सुबह शाम बच्चे,बुजुर्ग,उस मार्ग से पूजा करने,मॉर्निंग Evening Walk के लिए आते है बच्चे शिक्षक मरीज उस मार्ग से स्कूल कॉलेज अस्पताल आना जाना करते हैं।” इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 सारनी में भी वार्डवासियों की आपत्ति के बावजूद “आबादी क्षेत्र और सेंट्रल बैंक के बाजू में ही अब मनमर्जी से नया ठेका शराब दुकान का संचालन शुरू कर दिया गया हैं।” जिससे एक बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस “खुले खिलवाड़” पर स्थानीय बीजेपी नेताओं की चुप्पी और ‘डबल इंजन सरकार’ पर भी सवाल उठाए गए हैं। अजय सोनी ने तंज कसा कि बीजेपी ने “आबकारी नीति के नियम शर्तों को सिर्फ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार गिराने तक ही सीमित रखा।” उन्होंने प्रशासन के “मूक दर्शक” बने रहने और “नियमों के खुले उल्लंघन” पर सवाल उठाया है। वे जल्दी ही जिला कलेक्टर से मिलकर “जन मानस से जुड़े सुरक्षा के अति महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराएंगे।”

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031